logo

AJSU के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष पवन करमाली ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आदिवासी विरोधी रवैये का लगाया आरोप

ajsu27.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रेल टेका डहर छेका आंदोलन के बीच आजसू पार्टी के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष पवन करमाली ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम पार्टी पर कुड़मी महतो जाति के माध्यम से उनके अस्तित्व और हक-अधिकार को छीनने के प्रयास के विरोध में उठाया है।
पवन करमाली ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि वह पिछले 7 वर्षों से पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। लेकिन आजसू पार्टी द्वारा आदिवासी समाज के हक और अधिकार को कुचलने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विशेष जाति यानी कुड़मी, कुर्मी महतो के पक्ष में नीतियां बना रही है और आदिवासी कार्यकर्ताओं को पार्टी में मान-सम्मान या हक अधिकार नहीं मिल रहा है। इस कारण वह आजसू पार्टी को आदिवासी विरोधी मानते हुए इस्तीफा दे रहे हैं। पवन करमाली ने कहा कि आजसू पार्टी ने उनके आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचाई है और उन्हें विवश होकर यह निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने अंत में लिखा कि "मेरे लिए पहले मेरी माटी, फिर पार्टी।"


 

Tags - latest Ramgarh News Ramgarh News updates latest Ramgarh Nws latest Ramgarh News Ramgarh updates latest Ramgarh news Ramgarh news updates. latest Ramgarh News< Ramgarh News updates latest Ramgarh News Ramgarh News in hindi Ramgarh news in hindi