logo

भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही झारखंड की मौजूदा सरकार- आजसू

a2914.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

आजसू पार्टी का झारखंड सरकार के खिलाफ हल्लाबोल कार्यक्रम जारी है। शुक्रवार (5 जुलाई) को आजसू पार्टी ने हल्लाबोल कार्यक्रम के तहत राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रखंड और नगर इकाई कार्यालयों में अधिकारयों को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांग रखी है कि आम लोगों की समस्या का त्वरित समाधान किया जाये। आजसू पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल गया लेकिन सरकारी दफ्तरों की कार्यशैली नहीं बदली। सरकारी कार्यालयों में घोर भ्रष्टाचार है। गरीब और वंचित लोगों को छोटे से काम के लिए भी बड़ा चक्कर लगाना पड़ता है।

जनता की परेशानी से सरकार का सरोकार नहीं! 
आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की परेशानी से राज्य सरकार को कोई लेना देना नहीं है। सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने में व्यस्त है। राज्य के हालात यदि नहीं बदले तो जनता देगी जवाब। आजसू पार्टी राज्य में व्याप्त अराजकता के खिलाफ आजसू पार्टी का हल्ला बोल कार्यक्रम आज नौवें दिन भी जारी रहा। 

रांची जिला के इन प्रखंडों में हुआ कार्यक्रम
रांची जिला के रातू और ओरमांझी, गिरिडीह जिला के गिरिडीह, रामगढ़ के मांडू, हजारीबाग के बड़कागांव, दुमका के दुमका प्रखंड, बोकारो के जरीडीह और नावाडीह, पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर,पोटका, चाकूलिया, गढ़वा के सगमा, मंझिआंव, सरायकेला खरसावां के चांडिल, चतरा के हंटरगंज, देवघर के मारगोमुंडा, मधुपुर नगर परिषद, गुमला जिला के सिसई प्रखंड, पलामू के बिश्रामपुर, हैदरनगर, चैनपुर में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Tags - AJSU PartySudesh MahtoJharkhand GovernmentHemant Soren