रांची
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने देवी मंडप, चंदवे (रांची) में आजसू पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी कार्यालय खुलने से आम जनता को संगठन से जुड़ने में सुविधा मिलेगी और पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।
1.jpeg)
1.jpeg)
अपने संबोधन में सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ही झारखंड के नवनिर्माण के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाएगी और युवा शक्ति को एक नई दिशा देगी। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
1.jpeg)
1.jpeg)
कार्यक्रम में रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना देवी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. पार्थ परितोष एवं डॉ. अमित कुमार साहू, युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव, कांके प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन नाथ शाहदेव, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1.jpeg)
1.jpeg)