logo

दीपावली में आतिशबाजी से झारखंड के इन शहरों में बढ़ा ध्वनि-वायु पॉल्यूशन, दमघोंटू हुई हवा

दीपावली में आतिशबाजी से झारखंड के इन शहरों में बढ़ा ध्वनि-वायु पॉल्यूशन, दमघोंटू हुई हवा

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: दीपावली (Dipawali) में आतिशबाजी के बाद झारखंड के कई शहरों में वायु औऱ ध्वनि प्रदूषण बढ़ गया है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो और गिरिडीह में वायु प्रदूषण (Air Pollution) के साथ ध्वनि प्रदूषण (Sound Pollution) भी बढ़ा है। रांची (Ranchi) में पटाखों की वजह से रात को वायु में पीएम-10- का अधिकतम स्तर 472 तक पहुंच गया। ये सामान्य से 100 माइक्रोग्राम प्रति घन पीटर से करीब 5 गुना ज्यादा है। इस दौरान एक्यूआई (AQI) 200 दर्ज किया गया। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की एन्वायरमेंटल इंजीनियर प्रतिभा प्रिया ने बताया कि दीवाली की रात पटाखों की वजह से रांची में पॉल्यूशन बढ़ा है।

रांची में ध्वनि प्रदूषण की स्थिति
 रांची में ध्वनि प्रदूषण की निगरानी साइलेंस जोन तथा प्रदूषण मुख्यालय से की गई। सदर अस्पताल में रात का औसत ध्वनि प्रदूषण 73.5 डेसीबल रहा, जो मानक 40 डेसिबल से 83.75 फीसदी ज्यादा है। तुपुदाना स्थित देवनिका अस्पताल में रात का औसत ध्वनि स्तर 71.4 डेसिबल और मुख्यालय में 70.5 डेसिबल दर्ज किया गया।

 

धनबाद और बोकारो में भी रहा बुरा हाल
धनबाद के बैंक मोड़, हीरापुर और बरटांड़ में सर्वेक्षण किया गया, जहां बैंक मोड़ में अधिकतम ध्वनि स्तर 104.5 डेसिबल तक पहुंच गया था। धनबाद में आतिशबाजी की रात एक्यूआई 300 के पार जबकि पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 218 रहा। दिवाली के अगले दिन सभी प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया। इससे पहले बोकारो और गिरिडीह जैसे दूसरे प्रमुख और भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहा। 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand News UpdateAir and Sound Pollution in JharkhandDiwaliFirecrackers