logo

झारखंड में इसी दिन से शुरू होने जा रही है एयर एंबुलेंस की सुविधा, कम दर पर अब आप भी उठा सकेंगे लाभ

airabmulance.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री बहुत जल्द झारखंड को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।  दरअसल 28 अप्रैल से राज्य सरकार की एयर एंबुलेंस की सेवा की शुरुआत होने वाली है। इससे इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को देश के अन्य अस्पतालों में भेजा जाएगा। बहुत ही कम दरों पर लोग मरीजों को दूसरे शहर ले जा पाएंगे। नागर विमानन विभाग निदेशक संचालन कैप्टन एसपी सिन्हा ने बताया कि एयर एंबुलेंस की सेवा दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, बनारस जैसे शहरों के लिए होगी। केवल 3 घंटे की सूचना पर एंबुलेंस की सुविधा मिल जाएगी। यह राज्य सरकार के स्टेट हैंगर में रहेगी। इसकी सेवा ना केवल रांची से बल्कि देवघर, दुमका, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर की हवाई पट्टी से भी मिलेगी।


पहले देना होता था ज्यादा शुल्क
कैप्टन सिन्हा ने बताया कि जिलों के मरीज नागर विमानन विभाग से संबंधित जिलों की सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। यह 24 घंटे सातों दिन  उपलब्ध रहेगी ताकि मरीज को तत्काल अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। पूर्व में दूसरे शहरों के अस्पतालों से संपर्क करने से यह एंबुलेंस मिलती थी। जिसमें 6 से 7 घंटे का समय लग जाते था। शुल्क भी ज्यादा देना पड़ता था। अब तत्काल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्टेट हैंगर खुद इस सेवा की शुरुआत करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT