logo

विधानसभा चुनाव में बूथ पर आगे रहने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा- केशव महतो

RR283.jpg

रांची
"संवाद आपके साथ" कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज तीसरे दिन गढ़वा- पलामू जिले के कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। कार्यकर्ताओं से संवाद के तहत कमलेश ने कहा कि चुनाव का शंखनाद हो गया है। कहा, विधानसभा चुनाव में बूथ पर आगे रहने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। हमारे पंचायत, प्रखंड अध्यक्ष जिला के नेता गण जितना सक्रिय और मजबूत रहेंगे उतना ही हम अपनी प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे। कांग्रेस के अतीत को याद करते हुए हमारे युवाओं को सीख लेनी है कि हमें गांव -टोला की ओर चलना है। शोषित, पिछड़े, दलित, आदिवासी गरीबों की आंसुओं को पोंछना है। उन्हें समाज की मुख्य धारा में मजबूती के साथ जोड़े रखना है। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें अधिक से अधिक दिलाना है। नई उम्र की पीढ़ी को 18 वर्ष की उम्र में कांग्रेस ने मताधिकार दिया। इस अधिकार का उपयोग युवाओं को अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने में करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार ने विपक्ष के तमाम झंझावातों को झेलते हुए एक बेहतर कार्यकाल दिया है। सरकार के कल्याणकारी काम लोगों की जुबान पर हैं। गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए थे। हमने 25 लाख राशन कार्ड ने बनाए। अपने वादे के अनुसार हमने किसानों का 2 लाख का ऋण माफ किया। 200 यूनिट बिजली मुफ्त किया, किशोरियों, छात्राओं और महिलाओं के लिए सरकार ने तीव्र गति से योजनाओं को लागू किया। केंद्र द्वारा उपेक्षित झारखंड के आर्थिक विकास में सहयोगी सिद्ध हो रही है।  विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि 5 वर्षों पहले आपने कांग्रेसनीत महागठबंधन सरकार बनाने का जो संकल्प लिया था उसे पूरा किया। सरकार आपकी उम्मीदों पर खरा उतरी, आज फिर उसी जोश के  साथ पुनः सत्ता में आने का संकल्प लेकर उसे पूरा करना है। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला अंसारी ने किया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश पॉल मुंजनी, मानस सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, जयशंकर पाठक ,चंद्रशेखर दुबे,दीनानाथ तिवारी, के एन त्रिपाठी, रामचंद्र सिंह, मोहम्मद तौसीफ, भीम कुमार, आशिक अंसारी, श्याम नारायण सिंह, शैलेंद्र प्रताप देव, राजेश रजक, इंद्रदेव बैठा, संजय सिंह खरवार,शैलेश चौबे, देवचंद यादव, जमाल अंसारी, भोला राम, कैमुद्दीन अंसारी, सोनू सिंह,मंजूर अंसारी,भरदुल चंद्रवंशी,रामचंद्र दीक्षित, रोहित पांडे, ईश्वर चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Tags - Keshav Mahatoassembly electionsJharkhand News