logo

बहरागोड़ा : शारदा प्रोजेक्ट के श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की मांग पर हुआ समझौता

se5n_jrst.jpg

द फॉलोअप डेस्क
शारदा प्रोजेक्ट बहरागोड़ा के श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज समाप्त हो गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच बैठक हुई। इस बैठक में श्रमिकों के साथ कंपनी के डायरेक्टर भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान श्रमिकों द्वारा उठाई गई मांगों पर गहन चर्चा की गई, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया। श्रमिकों की प्रतिदिन मजदूरी दर में वृद्धि और अन्य मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया गया।
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि श्रमिकों की जायज मांगों को पूरा करना जरूरी था और प्रबंधन ने सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए समझौते को स्वीकार किया। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस समझौते से श्रमिकों और प्रबंधन के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। समझौते के बाद श्रमिकों में खुशी का माहौल था। श्रमिकों ने कुणाल षाड़ंगी और कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।



 

Tags - latest baharagora news baharagora News Updates latest baharagora news baharagora News updates latest baharagora News baharagora Updates baharagora news updates latest baharagora News updates baharagora News in Hindi