logo

निकाय चुनाव के बाद झामुमो भाजपा के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रही हैः केएन त्रिपाठी

trip1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी झामुमो से तीखा हमला किया है। नाराजगी में वह जो कुछ बोल रहे हैं उसे झारखंड में राजनीतिक तूफान के रूप में देखा जा सकता है। लेकिन उनकी नाराजगी के पीछे मेदिनीनगर नगर निगम का चुनाव है। यहां केएन त्रिपाठी की बेटी नम्रता त्रिपाठी मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार है। लेकिन यहां झामुमो ने भी पूनम सिंह को अपना समर्थन दिया है। इससे झामुमो और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के आपस में टकराने से भाजपा समर्थित अरुणा शंकर की राह आसान हो सकती है।

कई नगर निगमों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के विरुद्ध झामुमो समर्थित उम्मीदवार उतारे जाने पर केएन त्रिपाठी उबल पड़े । इससे जुड़े सवाल पर त्रिपाठी ने कहा कि झामुमो भाजपा के साथ मर्ज करने जा रहा है। 15-20दिनों बाद यह दृश्य दिखेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हरी झंडी मिल चुकी है। निकाय चुनाव के बाद झारखंड में झामुमो भाजपा के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो का हमेशा भाजपा की ओर झुकाव रहा है। झामुमो जब जब सत्ता से हटती है तो सत्ता में आने के लिए कांग्रेस के साथ गलबहियां करता है। जैसे ही थोड़ा पावर मिलता है तो वह फिर भाजपा के साथ हो जाता है। ऐसा हम सबने कई बार देखा है। पहले भी कांग्रेस समर्थित सरकार को गिरा कर झामुमो अर्जुन मुंडा की सरकार में शामिल हो गया। हेमंत सोरेन उप मुख्यमंत्री बने। उधर से जब धक्का मिला तो हमारे साथ आ गए। अब सत्ता में रह कर जब वह थोड़ा मजबूत हुआ है तो फिर भाजपा के साथ जा रहा है।

 

Tags - Congress former minister KN Tripathi announcement Jharkhand BJP-JMM government going to be formed Hemant Soren municipal elections Medininagar Corporation