logo

कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता भावुक हुए, कार्यकर्ताओं को गले लगाया

दबदब1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता राजभवन से सीधे मोहराबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे। उन्होंने बापू की प्रतिमा को साफ किया फिर उन्हें पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया। उसके बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


कार्यकर्ताओं में उत्साह 
उसके बाद डोरंडा आवास पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने बन्ना गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। फिर कार्यकर्ताओं ने मंत्री बन्ना गुप्ता का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता भावुक हो गए और अपने कार्यकर्ताओं को गले लगा लिया जिससे थोड़े देर के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं के आंखे खुशी से भर आई।