logo

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद चंपाई सोरेन पहुंचे भाजपा कार्यालय, कोल्हान प्रमंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया हिस्सा

bjp_9.jpg

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये। धुर्वा के गोलचक्कर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद वे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और कोल्हान प्रमंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विजय संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों तथा योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी

बैठक में अर्जुन मुंडा,नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रमंडल प्रभारी और सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारी शामिल हुए।