logo

गढ़वा : 600 से पूछताछ और 200 कॉल रिकॉर्ड की जांच के बाद नाबालिग दुष्कर्म और हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

fybubnrymi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के कसमार में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने करीब एक महीने बाद खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने रमकंडा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव निवासी आरोपी धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि घटना के दिन नाबालिग युवती कसमार गांव में आयोजित एक शादी समारोह से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी, जो अपने जीजा के घर रह रहा था, उसे दौड़ाते हुए पकड़ लिया। गिरने के बाद आरोपी ने उसे उठाकर अरहर के खेत में ले गया, जहां दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने अरहर के खेत से शव बरामद किया था।
पुलिस के अनुसार इस कांड का खुलासा करना काफी चुनौतीपूर्ण था। करीब 600 लोगों से पूछताछ और 200 लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। घटनास्थल से मिले चप्पल के आधार पर आरोपी की पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने जीजा के घर कसमार में रहता है। साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पुलिस ने इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया।

 

Tags - Garhwa minor rape and murder Jharkhand police investigation Garhwa crime news Minor girl murder case Jharkhand crime update Garhwa police news Juvenile crime Jharkhand Dharmaendra Singh arrested Jharkhand criminal case Child safety in Jharkhand