द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर में ओवरटेकिंग को लेकर देर रात हुए विवाद में चाकूबाजी हो गई। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट चौक के पास यह घटना घटी। जहां रात करीब 1 बजे कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार दो युवकों पर चाकू से हमला किया। एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीन युवक एक कार में किसी फेयरवेल पार्टी से लौट रहे थे। तभी उनकी मुलाकात स्कूटी पर सवार दो युवकों से हुई। ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद कार सवार युवकों ने स्कूटी सवारों पर चाकू से हमला कर दिया।

मनदीप सिंह नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं रॉकी को गंभीर रूप से घायल है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनके स्कूटी सवार युवकों से संबंधों की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से छानबीन कर रही है।