द फॉलोअप, रांची
राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के बाद14 जून को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू भी रांची पहुंचे। परिमल नाथवानी 13 जून को ही रांची आ गए थे। वह आज भाजपा कार्यालय जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी की। नाथवानी और के राजू अब राज्यसभा चुनाव के मतदान और मतगणना(18 जून) तक रांची में रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि 15 जून से राज्य में राज्यसभा चुनाव की फिर सरगर्मी बढ़ेगी और बैठकों का दौर भी शुरू होगी। विधायकों का समर्थन जुटाने की अंतिम कोशिश प्रारंभ होगी।

कांग्रेस के जानकारों के अनुसार पार्टी प्रत्याशी प्रणव झा को विजयी बनाने की रणनीति और कोशिश 15 जून को कैबिनेट की बैठक से प्रारंभ होगी। कांग्रेस के मंत्री इस बैठक में राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर जोर देंगे। वहां मुख्यमंत्री पर रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दबाव बनाएंगे। कोशिश होगी कि कैसे और किस तरह से इंडिया गठबंधन को प्रणव झा को जिताने की कोशिश की जाए, इस पर चर्चा हो। कल से बैठकों का दौर भी शुरू होने की संभावना है। वैसे कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 15 जून को प्रणव झा राजद कार्यालय जा सकते हैं। आज वह माले कार्यालय जाकर दीपांकर भट्टाचार्य और पूर्व विधायक विनोद सिंह से मुलाकात की। माले नेताओं से समर्थन का आग्राह किया।
