logo

एशियाई चैंपियंस ट्राफी के बाद अब इस इंटरनेशल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा रांची, पहले चीन में होना था  

fih.jpeg

रांची 
झारखंड एशियाई चैंपियंस ट्राफी के बाद राजधानी राजधानी रांची में एक और इंटरनेशन हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन होगा। खबरें आ रही हैं कि चीन में होने वाले महिला FIH हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के मैच अब रांची में होंगे। पहले ये टूर्नामेंट चीन के चांगझौ शहर में होना था। ये मैच मोरहाबादी के मरांग गोमके स्टेडियम में 2024 में 13 से 19 जनवरी के बीच खेला जायेगा। ये निर्णय चीनी महिला हॉकी टीम द्वारा हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में विजय हासिल करने के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि हांगझू में जीत दर्ज करने के बाद चीनी महिला टीम 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में खेलने के लिए स्थान बना चुकी है। 

 

ओमान और स्पेन में भी खेले जायेंगे मैच

बहरहाल, सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड को ये मौका पर मिलने पर खुशी जाहिर की है। कहा है कि इससे राज्य में खेलों के लिए हमारे प्रयासों को अब और गति मिलेगी। ये हमारे लिए गर्व की बात है। बहरहाल, रांची में होने वाले एफआईएच हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम के अलावा आठ औऱ टीमें खेलेंगी। इन टीमों का मुकाबला पेरिस ओलंपिक में पहुंचने के लिए होगा। मिली खबर के मुताबिक एफआईएच हॉकी टूर्नामेंट के मैच रांची के अलावा ओमान और स्पेन में भी खेले जायेंगे। 

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हो चुका है टीम का चयन 
बता दें कि  हॉकी इंडिया ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस टीम में झारखंड की भी तीन खिलाड़ी शामिल हैं। इस चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा। सविता इस टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का को उप-कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम 27 अक्टूबर को रांची में थाईलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। 28 अक्टूबर को मलेशिया के साथ, तीसरा मैच 30 अक्टूबर को चीन से और 31 अक्टूबर को जापान से होगा। इसके बाद टीम अपना आखिरी लीग मैच 2 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 4 नवंबर और फाइनल 5 नवंबर को खेला जाएगा।