logo

5 साल के लव के बाद दूसरे युवक से इश्क, नाराज एक्स बॉयफ्रेंड ने लड़की को पत्थर से कूचकर मार डाला

dead_body13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज (Sahibganj) में एक लड़की की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या मृतका के एक्स बॉयफ्रेंड ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका और आरोपी 5 साल से एक दूसरे के साथ थे। इन दिनों महिला का दूसरे युवक से संबंध हो गया था। जिसकी भनक लड़की के पूर्व प्रेमी को लग गई थी। इसे लेकर उसने लड़की से बात की। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद हो गया। इसी क्रम में नशे में धुत बबलू मडैया ने अपनी प्रेमिका की  पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 


1 जनवरी को कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार आरोपी बबलू मडैया मृतका अपनी प्रेमिका के साथ पांच वर्ष से रह रहा था। इसी बीच किसी दूसरे युवक से मृतका का संबंध हो गया। इस बात की भनक पहले प्रेमी को लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। 1 जनवरी को शराब के नशे में बबलू मडैया का मृतका से विवाद हो गया। इसी क्रम में आरोपी ने पत्थर से कूचकर! प्रेमिका की हत्या कर दी। इस घटना को लेकर मृतका की बहन के फर्दबयान पर मिर्जाचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\