logo

केंद्रीय बल में सिपाही की भर्ती 24 अप्रैल से, स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस में 771 पदों के लिए विज्ञापन जारी 

केंद्रीय बल में सिपाही की भर्ती 24 अप्रैल से, स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस में 771 पदों के लिए विज्ञापन जारी 

द फॉलोअप डेस्कः 
केंद्रीय सशस्त्र बल में सिपाही/जीडी (पुरुष) जीडी के पद पर भर्ती होगी। रांची के तिरिल स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र परिसर में 24 अप्रैल से 5 मई तक सिपाही भर्ती की प्रक्रिया चलेगी। सीआरपीएफ की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के डीआईजी ने कहा है कि इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की राशि की जरूरत नहीं होती। यदि कोई पैसे मांगता है तो आप ठगे जा रहे हैं। इसलिए किसी को रुपये देने की जरूरत नहीं है। 


बीएयू में 9 असिस्टेंट कंट्रोलर की भर्ती 
वहीं बीएयू में वित्तीय कार्य निपटाने के लिए 9 असिस्टेंट कंट्रोलर की छह माह की अनुबंध पर नियुक्ति की जाएगी। 9 में से 5 पद बैकलॉग और 4 पद नियमित है। बैकलॉग के पद पर एसटी के 2, एससी के दो और बीसी 2 के 1 पद शामिल है। वहीं नियमित 4 पद में 2 पद सामान्य, दो पद ईडब्ल्यूएस के हैं। अभ्यर्थी की आयु सीमा 65 वर्ष से कम होनी चाहिए जबकि योग्यता स्नातक व अकाउंट तथा फाइनेंस में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होनी चाहिए। नियुक्ति के लिए 28 अप्रैल को विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित हेड क्वार्टर में दिन के 11:30 बजे वॉक इन इंटरव्यू होगा। 


स्पेशल ऑग्ज़ीलियरी पुलिस 771 पदों के लिए विज्ञापन जारी 
झारखंड में स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस में 771 पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की संविदा के आधार पर बहाली होगी। इससे संबंधित विज्ञापन पुलिस मुख्यालय के स्तर से निकाला गया है। साथ में सात सूबेदार मेजर, आठ सूबेदार (सामान्य) 46 नायब सूबेदार (सामान्य) 17 नायब सूबेदार (तकनीकी) एक सूबेदार (वितंतु) 26 नायब सूबेदार (वितंतु) दो नायब सूबेदार (आशुलिपिक) दो लिपिक, 130 हवलदार (सामान्य), 7 हवलदार चालक, 492 सिपाही (सामान्य) रसोईया के 9 पद और 24 सिपाही चालक के पदों पर बहाली होगी