द फॉलोअप, रांची
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 326 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का विज्ञापन निकाला है। विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थी 20 जुलाई से 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों से परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपए एवं एसटी-एससी उम्मीदवारों से 50रुपए लिए जाएंगे। 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में पूरी छूट दी गयी है। जिन पदों पर नियुक्ति की जाएगी, उनमें बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी, वेटनरी सहायक, चिकित्सा सहायक, कोट संग्रहकर्ता व अन्य पद शामिल हैं।
.jpeg)
विज्ञापन के अनुसार उम्र का कट ऑफ डेट एक अगस्त 2023 निर्धारित किया गया है। 326 पदों में सामान्य आरक्षण के अलावा महिलाओं के लिए 17, खिलाड़ियों के लिए 7 और विभिन्न कोटि के दिव्यांगों के लिए 14 पद आरक्षित (क्षैतिज आरक्षण) किये गए हैं। सामान्य उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 35, ईडब्ल्यूएस के लिए 35, बीसी के लिए 37, महिलाओं के लिए 38 और एसटी-एससी के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गयी है। प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। अगर उम्मीदवारों की संख्या 50 हजार से कम होगी तो एक ही परीक्षा(मुख्य) का आयोजन किया जाएगा।
