जामताड़ा
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में आवश्यक विकास कार्यों और प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक के कारण 06 जुलाई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहने वाला है। इस अवधि के दौरान कई कोचिंग ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव करते हुए उन्हें आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यात्री अपनी यात्रा पर निकलने से पहले प्रभावित ट्रेनों की सूची ज़रूर देख लें।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू: दिनांक 06, 08, 09, 10 और 12 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: दिनांक 06 और 09 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू: दिनांक 08 और 11 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द होने वाली ट्रेनें
68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू दिनांक 07, 10 और 12 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 08, 10 और 11 जुलाई को आद्रा में ही समाप्त और वहीं से वापस शुरू होगी। आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच सेवा बंद रहेगी।
68060 आसनसोल–बाराभूम मेमू 08 और 11 जुलाई को यह ट्रेन आसनसोल के बजाय आद्रा स्टेशन से खुलेगी। आसनसोल–आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू 08 और 11 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा में ही समाप्त हो जाएगी। आद्रा–टाटानगर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। असुविधा से बचने के लिए रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक ऐप से सटीक समय की जानकारी ले लें।