logo

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, आज रात रांची DC और SSP करेंगे पेट्रोलिंग

PATROLLING.jpeg

रांची 

दुर्गा पूजा में रांची में अत्यधिक भीड़ देखने को मिलती है। इस बीच शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। आज आज रात 9 बजे रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा कोतवाली थाना से पेट्रोलिंग शुरू करेंगे। रात 9 बजे से शुरू होने वाली इस पेट्रोलिंग का रूट अभी तय नहीं किया गया है। खबर है कि दोनों अधिकारी अलग-अलग रूट पर अपने दल के साथ निकल सकते हैं। इससे पुलिस विभाग में अलग तरह का उत्साह देखने के लिए मिल रहा है।

सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से रखी जा रही है नजर 

बाते दें कि दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए प्रमुख पूजा पंडालों की निगरानी की विशेष व्यवस्था की गयी है। शहर के प्रमुख पंडालों के सीसीटीवी को सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालु भारी संख्या में मां के दर्शन करने पंडालों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान जिला प्रशासन पूरी तैयारी के साथ चौकस है। सेंट्रालाइज्ड कंट्रोल रुम से अधिकारी पूजा पंडालों की निगरानी कर रहे हैं। रांची के कचहरी चौक स्थित सीसीआर कंपोजिट कंट्रोल बनाया गया है। इस तकनीक की वजह से भीड़-भाड़ वाले पंडालों में शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है, जिससे उन्हें पहचानना आसान होगा। यह पहली बार है जब सीसीटीवी से इस तरह की व्यवस्था की गई है। कंपोजिट कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा,टेट्रा सहित वायरलेस जैसे कई महत्वपूर्ण कई सेवाएं मौजूद हैं।  

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N