logo

हिमंता विस्वा सरमा को पाकुड़ के गोपीनाथपुर जाने से प्रशासन ने रोका 

हिमंता विस्वा सरमा को पाकुड़ के गोपीनाथपुर जाने से प्रशासन ने रोका 

द फॉलोअप डेस्कः
हिमंता विस्वा सरमा को प्रशासन ने पाकुड़ जाने से रोक दिया है। हिमंता देवघर से पाकुड़ जा रहे थे इसी क्रम में उन्हें रोक दिया गया है। प्रशासन ने उनको गोपीनाथपुर जाने से रोक दिया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन को तीन दिन पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी कि वह पाकुड़ जाएंगे इसके बावजूद भी उनको रोका गया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा सरकार नहीं चाहती है कि सारी सच्चाई मेरे सामने आ जाए इसलिए मुझे जाने से रोका जा रहा है। सरकार नहीं चाहती कि मैं लोगों की पीड़ा समझूं। सरकार हालात को छिपाना चाहती है।  

हिमंता विश्व सरमा बोले- पाकुड़ की हालत खराब
असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने पाकुड़ जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है। बांग्लादेशी घुसपैठिये वहां पर आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं। हमें उनके साथ खड़े होना है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पाकुड़ के गोपीनाथपुर में झारखंड सरकार ने उन्हें जाने से मना किया है। जब एक मुख्यमंत्री वहां नहीं जा सकते तो आमलोगों की क्या हाल होगा समझा जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पाकुड़ के गोपीनाथपुर में पश्चिम बंगाल के लोगों ने पाकुड़ जिला में प्रवेश कर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की थी।