logo

महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर आदित्य साहू ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन पर आदित्य साहू ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन से झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हजारीबाग स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाया और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि महावीर लाल विश्वकर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव याद किया जाएगा। 


 

Tags - Mahavir Lal Vishwakarma Aditya Sahu BJP Jharkhand Hazaribagh News