logo

लापता अदिति पांडेय को लेकर JLKM का सदर थाना में प्रदर्शन, प्रशासन से सुरक्षित वापसी की अपील 

jlkm_SADAR.jpg

रांची 

राजधानी रांची के कोकर इलाके से 9 मई को गायब हुई 18 माह की मासूम अदिति पांडेय की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को सदर थाना के समक्ष JLKM ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी ने सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के द्वारा एसएसपी राकेश रंजन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में जेएलकेएम पार्टी के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, अदिति की माता अंकिता पांडेय,  पिता मनीष पांडेय और बड़ी संख्या में महिला, सामाजिक कार्यकर्ता, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर मासूम बच्ची की सुरक्षित वापसी की मांग को बुलंद किया। इस दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पिछले 12  दिनों से एक 18 माह की मासूम बच्ची का लापता रहना अत्यंत गंभीर विषय है। यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं 

प्रशासन इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करे। प्रशासन तत्काल अदिति का स्थिति स्पष्ट कर परिजन को संतुष्ट करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। मासूम अदिति पांडेय की सकुशल बरामदगी तक न्याय और इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी। प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर बच्ची की अविलंब सकुशल बरामदगी, उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं मामले की नियमित मॉनिटरिंग की मांग की गई। वहीं उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि एक मासूम बच्ची की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है, ऐसे मामलों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंत में देवेन्द्र नाथ महतो ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इंसानियत और न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें, ताकि मासूम अदिति अपने परिवार तक सुरक्षित लौट सके।

Tags - Missing Child Sadder Police Station JLKM Protest Memorandum Submission Child Safety Concern Urgent Rescue Demand