logo

अदानी पावर महागामा में भी पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध कराये पानी : दीपिका पांडे

WhatsApp_Image_2023-07-16_at_7_42_24_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

महागामा में जल्द अदाणी पावर द्वारा पाइपलाइन के जरिए पानी की आपूर्ति की जायेगी। महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस कार्य को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। विधायक के आग्रह के बाद मुख्यमंत्री ने इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विभाग और अदाणी पावर के अधिकारी बैठक कर पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकी वहां के लोगों की पानी की समस्या ना हो।  

वर्षों का इंतजार होगा समाप्त

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से वार्ता के उपरांत गंगा पंप नहर परियोजना के तहत झारखण्ड में आने वाले नहर की संरचना राज्य सरकार द्वारा पूर्ण की जाएगा। आने वाले समय में नहर में पानी भी आएगा, जिससे गोड्डा के किसानों के खेतों तक सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध होगा, ऐसा विश्वास स्थानीय विधायक दीपिका पांडे सिंह ने जताया है। साथ हीं उन्होने कहा कि पूरे गोड्डा और संताल में पानी की समस्या को लेकर हमारी सरकार गंबीर है, लोगों को जल्द राहत पहुंचाने के लिए की प्रायस किये जाये रहें हैं।  

अन्य मांगो पर भी की बात

गंगा पंप नहर परियोजना से महागामा के किसानों के खेतो के सिचाई हेतु पानी उपलब्ध कराये जाने को लेकर विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और विभाग के अधिकारियों को बताया था कि गंगा पंप नहर परियोजना से पानी लाने हेतु महागामा विधान सभा क्षेत्र के किसानों से कैनाल और नहर की संरचना पुल पुलिया और सीढ़ी आदि बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। सरंचनाओ का निर्माण पूर्ण हो चुका है, परन्तु अबतक किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुँच पाया है, जिससे यहाँ के किसान ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं। बारिश के पानी के अतिरिक्त वर्तमान में उनके खेतों के सिचाई का कोई अन्य उपाय नहीं है। पिछले साल ही यहाँ के किसान सुखाड़ का दंश झेल चुके हैं। इसलिए उक्त योजना का लाभ दिलाने हेतु बिहार सरकार से आवश्यक वार्तालाप होना जरूरी है। अदाणी प्रोजेक्ट के लिए लाये जा रहे पानी के कुछ भाग को उक्त कैनाल के माध्यम से किसानों तक पहुँचाने हेतु आवश्यक उपाय हो। निर्मित कैनाल में बारिश के पानी को संरक्षित करने हेतु कैनाल के दोनो तरफ बने बाँध का सुदृढीकरण किया जाए एवं अन्य वैसे उपाय हो ताकि यहाँ के किसानों के खेतों में सिंचाई हो सके।