logo

गंगा के पानी से बनी बिजली को बांग्लादेश में बेच रहा है अडानी – वृंदा कारात 

गंगा के पानी से बनी बिजली को बांग्लादेश में बेच रहा है अडानी – वृंदा कारात 

देवघर

सीपीआई (एम) की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा कारात ने देवघऱ में कहा कि गंगा के पानी से बनी बिजली को अडानी बांग्ला देश में बेच रहा है। कारात राजमहल संसदीय क्षेत्र का 5 दिवसीय दौरा कर आज दिल्ली लौट रही थीं। लौटने के क्रम में आज देवघर में कहा कि चुनाव परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में जाने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव का पैटर्न बताता है कि मतदाताओं ने मोदी के बैलून की हवा निकाल दी है। देश भर के मतदाताओं का बड़ा हिस्सा अब बीजेपी के झांसे को समझ चुका है। सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि गोडडा संसदीय सीट पर सीपीएम इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में होगा। 

प्रदीप यादव के समर्थन का एलान
कहा कि सभी 6 विधानसभा क्षेत्रो में पार्टी के कार्यकर्ता गठबंधन उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। पार्टी की संताल परगना रिजनल कमिटी ने प्रदीप यादव के समर्थन का एलान पहले ही कर दिया था। वृंदा कारात ने कहा कि सीपीआई (एम) इस चुनाव में 3 राजनीतिक लक्ष्य हासिल करना  चाहती है। पहला लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसके गठबंधन की हार सुनिश्चित करना, दूसरा संसद में सीपीएम समेत अन्य वामपक्षीय दलों की शक्ति बढाना तथा तीसरा देश में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार का गठन करना। 

निशिकांत दुबे के बारे में क्या कहा 

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी के 10 वषों के शासन काल में देश का संविधान, लोकतंत्र और भारतीय गणराज्य के संघीय चरित्र को कमजोर किया गया। केन्द्रीय सरकार की स्वतंत्र एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों और आवाज उठाने वाले जन संगठनों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों को निशाना बनाने के लिए किया गया। इसलिए बीजेपी और मोदी के स्थानीय प्रतिनिधि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को पराजित करना जरूरी है। सासंद अपने कार्पोरेट आकाओं के पक्ष में सक्रिय रहे हैं। कहा, गोड्डा में स्थापित अडानी पावर प्लांट के लिए साहेबगंज स्थित गंगा नदी से प्रति वर्ष 36 एमसीएम यानि 9 करोड़ 86 लाख लीटर पानी जाता है। वहां उत्पादित बिजली बांग्लादेश को चली जाती है। गंगाजल का यह दोहन भविष्य में इस क्षेत्र में भारी जल संकट पैदा करेगा। कारात के साथ श्रमिक संगठन सीटू के प्रतीक मिश्रा, सुधीर रंजन और अखिलेश्वर पांडे भी मौजूद थे 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Vrinda KaratCPI(M)AdaniJharkhand News