logo

आज योगेंद्र साव पर कार्रवाई संभव, के राजू दीपिका पांडेय के आवास पहुंचे

आज योगेंद्र साव पर कार्रवाई संभव, के राजू दीपिका पांडेय के आवास पहुंचे

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण का जवाब दे दिया है। उन्होंने बताया कि आज वह अनुशासन समिति के समक्ष सशरीर उपस्थित भी होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव व अन्य सदस्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठे भी हुए हैं। उसके सामने योगेंद्र साव अब अपना पक्ष रखेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आज ही योगेंद्र साव के मामले में अनुशासन समिति कार्रवाई की अनुशंसा कर देगी। क्योंकि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू भी रांची में हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के बाद पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने योगेंद्र साव को 20 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसमें उन्हें तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया था। साथ ही सशरीर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था।

के राजू रांची आने के बाद सीधे ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास गए। वहां उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह से मिल कर दुख व्यक्त किया। ढाढस बंधाया। इस विपत्ति की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। जानकारी के अनुसार के राजू आज ही शाम फिर दिल्ली के लिए भी रवाना हो जाएंगे। क्योंकि दिल्ली में 27 सितंबर को उनका कोई महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उसमें उन्हें शामिल होना है।

Tags - Yogendra Sao show-cause notice K. Raju Deepika Pandey Disciplinary Committee