logo

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचा आरोपी पति, कहा- सुनीता ने गला काट लिया

ेहलगग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुध्दीमाटी में एक पति पर पत्नी को अवैध संबंध के शक में मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पति ने खुद थाने जाकर इस बात की जानकारी दी कि उसकी पत्नी ने खुद से अपना गला रेत कर हत्या कर ली है। घटना बुधवार की है। आरोपी पति का नाम भीम पंडित है। मृतका की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है। जब आरोपी पति की बातों पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ तो पुलिस खुद घटनास्थल पहुंची, तो देखा कि वहां सच में एक गला कटा हुआ शव है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। पड़ोसियों ने पुलिस को दोनों के बीच हो रहे विवाद के बारे में बताया।


कल ही मायके से लौटी थी 
इधर मृतिका सुनीता देवी के पिता ने भी पुलिस को बयान दिया है कि उसके दामाद ने अवैध संबंध के शक में उसकी बेटी की हत्या कर दी है। वह बुधवार को ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। सुनीता देवी भीम पंडित की दूसरी पत्नी थी। 16 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दरअसल पहली पत्नी की कोई संतान नहीं होने की वजह से भीम पंडित ने सुनीता से शादी की थी। अभी दोनों की 3 बच्चे भी हैं। पिता ने बताया है कि दोनों के विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुई है लेकिन फिर भी भीम पंडित उनकी बेटी के साथ विवाद करता। था वह कई दिनों से मन बनाए था कि उसकी बेटी की हत्या कर देगा। इस बार वह जैसे ही मायके से ससुराल आई वैसे ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा है। कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने कहा कि आरोपी पति ने मामले में पूछताछ चल रही है। मौत के पीछे की वजह जानने में पुलिस जुटी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT