logo

रांची : लड़की ने दुष्कर्म का किया विरोध तो आरोपी ने शराब की बोतल से किया जानलेवा हमला

ीोजा4.jpg

रांचीः 
रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। आरोपी ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने जब पूरा जोर लगाकर विरोध किया तो आरोपी ने उसपर जानलेवा हमला किया। आऱोपी का नाम गौरव है, उसने शराब की बोतल से पीडि़ता पर हमला किया है। पीड़िता को रिम्स में भर्ती कराया गया है। लड़की ने बताया है कि वह गुरुवार की शाम घर के पास खड़ी थी। तभी मनचला युवक उसके पास आया और बदसलूकी करने लगा। युवती ने आरोपित को डांटा तो कई लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक गौरव को उसके घर भेज दिया। आरोपी युवक पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। 


माचिस मांगने पहुंचा था आरोपी
इसके बाद देर रात आरोपी युवती के घर पहुंचा और माचिस मांगने लगा। माचिस देने के बाद आरोपित युवती को जबरन अपने घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो उसने हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने लड़की की आवाज सुनी तो आरोपित के कमरे तक पहुंच गए। इसके बाद युवती को रिम्स लाया गया। 


आज भेजा जाएगा जेल 
पुलिस ने युवती का बयान लेने के बाद गौरव को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। आज आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पुलिस को बताया कि आरोपित कई दिनों से घटना को अंजाम देने की कोशिश में लगा हुआ था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।