logo

चुट्टूपालू घाटी में फिर हुआ हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 दर्जन घायल 

CHUTTU.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में आज फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो रांची में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि बिहार के बख्तियारपुर से बस रांची आ रही थी। वहीं दूसरी तरफ रांची से आ रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया जिससे ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन से रांची जा रही बस को टक्कर मार दी। जिससे बस और ट्रेलर  घाटी में पलट गया। ट्रेलर का खलासी भी गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गया है।


आए दिनो होते हैं हादसे
हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया है। कुछ की हालत बेहद गंभीर है। हादसे की वजह से रांची रामगढ़ का एक लाइन जाम हो गया है। तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बता दें कि रामगढ़ की चुट्टू पालू  घाटी ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। आए दिन यहां हादसे होते हैं। जिसमें कई लोगों की जान जाती है।
 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT