logo

रांची : कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर हादसा, एक सिविल इंजीनियर की मौत

shav41.jpg

रांचीः

कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण स्थल के पास हादसा हो गया है। क्रेन के पलटने से एक सिविल इंजीनियर की मौत हो गई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। घटना लोअर बाजार थानाक्षेत्र की है। परिजनों और मजदूरों में घटना के बाद आक्रोश है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया था। इस वजह से यह घटना घटी। लापरवाही से एक व्यक्ति की जान गई है। सरिया शिफ्ट कराया जा रहा था उसी वक्त हादसा हुआ। क्रेन पलटने के तुरंज बाद ही इंजीनियर को रिम्स ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि तेजी से कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। मृतक का नाम चुड़ामणी है। एक मजदूर भी इस घटना में घायल हुआ है। जिसका इलाज चल रहा है।