logo

विभाग से मंतव्य के बाद IAS एक्का पर केस दर्ज करेगी ACB, ED ने किए हैं कई खुलासे

rajiv_ekka.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IAS राजीव अरुण एक्का का मामले में ईडी ने एसीबी को पत्र लिखा है। पत्र में ईडी ने कहा है कि एक्का के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच हो। लेकिन बता दें कि एसीबी अपने नियमों के अनुसार सीधे तौर पर एफआईआर दर्ज नहीं कर सकती तो ऐसे में विभाग मंतव्य के बाद एक्का पर ACB केस दर्ज करेगी। एसीबी एक्का पर अनुमोदन को बाद एक्शन लेगी। बता दें कि ईडी ने अपने पत्र में कई खुलासे किए है। 

ED ने किए हैं कई खुलासे
ईडी ने एसीबी को जो पत्र लिखा है उससे कई खुलासे किए है। ईडी ने लिखा है कि एक्का समेत अन्य संदिग्धों के खिलाफ पीसी एक्ट 1988 की धारा 7, 7, 8, 9, 10, 11, आईपीसी की धारा 201, 203, 204, 120 बी का मामला बनता है। इनपर जांच किया जाए।  ईडी ने पीसी एक्ट,आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज करने का सुझाव दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N