द फॉलोअप डेस्क
कोडरमा जिले में आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर एसीबी की टीम ने बीते मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने कोडरमा जिला के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित एक गाड़ी शोरूम को सील कर दिया है। शोरूम को सील करने से पहले एसीबी की टीम ने काफी देर तक मोटोजेन के शोरूम के अंदर कागजातों और दस्तावेजों की जांच की। और कई कागजातों के साथ शोरूम से लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और कम्प्यूटर के सीपीयू को एसीबी की टीम अपने साथ ले गई है।.jpeg)
जानकरी के मुताबिक मंगलवार को हजारीबाग और रांची एसीबी की टीम कोडरमा स्थित मोटोजेन के शोरूम में कार्रवाई के लिए पहुंची। इस टीम से तकरीबन 10 अधिकारी थे। यहां काफी देर तक शोरूम में जांच करने के बाद देर शाम के बाद शोरूम को सील कर दिया गया।.jpg)
वहीं इस कार्रवाई को लेकर एसीबी के इंस्पेक्टर सुदामा राम ने जानकारी दी है कि शोरूम संचालिका स्निग्धा सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। और इन्हीं कारणों से शोरूम के दस्तावेजों की जांच करने के लिए शोरूम को सील किया गया है।