logo

धनबाद-रांची-कोडरमा में ACB का एक्शन, टाटा मोटर्स के 3 शोरूम पर एक साथ रेड

acb_jharkhand.jpg

रांची 
झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार देर शाम धनबाद, रांची और कोडरमा में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई तीनों जिलों में संचालित टाटा मोटर्स के शोरूम में की गई, जहां बड़े पैमाने पर निवेश को लेकर एजेंसी को गंभीर संदेह है।
ACB सूत्रों के अनुसार, धनबाद, रांची और कोडरमा में चल रहे टाटा मोटर्स शोरूम की मालिक और डायरेक्टर स्निग्धा सिंह आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में आरोपी हैं और फिलहाल ACB की नजरों में फरार चल रही हैं।


एजेंसी को पुख्ता जानकारी मिली है कि इन शोरूम में करोड़ों रुपये का निवेश किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि निवेश की राशि कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। इस संबंध में जरूरी दस्तावेज और जानकारी एजेंसी को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिस वजह से जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इसी महीने ACB ने सस्पेंड IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले में उनके करीबी श्रवण जालान और दुमका के कारोबारी नवीन पटवारी के अलग-अलग ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। मौजूदा रेड को भी उसी सिलसिले की अहम कड़ी माना जा रहा है। ACB की टीमें निवेश, लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest