रांची
रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में अबुआ अधिकार मंच द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में हजारों छात्र-छात्राओं ने उमंग और उत्साह के साथ रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लिया। रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर इस समारोह में आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता की अनूठी झलक देखने को मिली। सभी ने मिलकर रंगों की बौछार की और होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए पर्व की खुशियां बांटी। इस उल्लासमय आयोजन में अबुआ अधिकार मंच के संरक्षक आशुतोष गोस्वामी, युवा नेता वेदांत कौस्तव एवं मंच के प्रदेश संयोजक गौतम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मंच के नेताओं ने छात्रों को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और भाईचारे के महत्व को रेखांकित किया। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि एकता, प्रेम और समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। आज के युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना चाहिए।
युवा नेता वेदांत कौस्तव ने कहा
इस आयोजन में हजारों छात्र-छात्राओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारी संस्कृति और परंपराएं हमें जोड़े रखने का कार्य करती हैं। अबुआ अधिकार मंच सदैव युवाओं के साथ खड़ा है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेगा। होली का यह पर्व हमें हर तरह की नकारात्मकता को छोड़कर आगे बढ़ने और समाज में प्रेम तथा भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भरपूर आनंद लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों और पारंपरिक लोकगीतों के बीच पूरा वातावरण उल्लासमय हो गया। मंच के नेताओं ने इस आयोजन को रांची विश्वविद्यालय की एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक शुक्ला, राहुल तिवारी, विशाल कुमार यादव, विक्रम यादव, बिपिन कुमार यादव, अमित तिर्की, सुमित कुमार, रूफी प्रवीण, ऋषि नायक और राहुल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।