logo

ईडी ने मनी लाउंड्रिंग मामले में फरार दाहू यादव के परिवार को बनाया आरोपी, पिता को किया गिरफ्तार

ईडी ने मनी लाउंड्रिंग मामले में फरार दाहू यादव के परिवार को बनाया आरोपी, पिता को किया गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्क 

ईडी ने पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के पिता पशुपति यादव को साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने दाहू यादव के फरार होने के बाद उसके परिजनों को आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में न्यायालय के आदेश पर फरार दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाया था। इस दौरान ईडी की टीम के साथ मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर और पुलिस बल भी उपस्थित थे। बता दें कि ईडी साहिबगंज में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की माइनिंग और मनी लांउड्रिंग से जुड़े मामले की जांच कर रही है।   

यह भी पढ़ें: निलंबित IAS पूजा सिंघल ईडी कोर्ट में सशरीर हुईं हाजिर, डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
दाहू यादव 8 महीने से फरार चल रहा फरार
बतादें कि ईडी ने मनी लाउंड्रिंग मामले में पहली बार 8 जुलाई को दाहू यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। दाहू यादव अंतिम बार 18 जुलाई को ईडी के हीनू क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिरी दी है। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। ईडी के समक्ष हाजिर होने की तारीख से देखें तो वह लगभग 8 महीने से फरार चल रहा है। जिसके बाद ईडी ने उसके परिवार को आरोपी बनाया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT