logo

दुमका में 13 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की साथ पश्चिम बंगाल के युवक ने किया दुष्कर्म

दुमका में 13 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की साथ पश्चिम बंगाल के युवक ने किया दुष्कर्म

द फॉलोअप डेस्कः
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  जानकारी के मुताबिक महादलित समाज की दिव्यांग बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की के चीखने -  पर उसके परिवार वाले और ग्रामीण इक्टठे हुए और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


पश्चिम बंगाल केका रहनेवाला है आरोपी
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम लड़की अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। वह ठीक से चल नहीं पाती है, न बोल सकती है और न ही सुन सकती है। वहां से करीब 08 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र का सतीश हांसदा अपने एक रिश्तेदार के यहां पीड़िता के गांव आया हुआ था, उसकी नजर दिव्यांग पर पड़ी तो सुनसान देख सतीश उसे खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 


पीड़िता किसी तरह चीखी तो मां की कानों में उसकी आवाज पहुंची तो वो भी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंची और शोर मचाकर अगल-बगल के ग्रामीणों को जमा कर लिया। सबने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। रात में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी सतीश हांसदा को गिरफ्तार का शिकारीपाड़ा थाना ले आई। 


शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह ने बताया कि युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और अपने रिश्तेदार के घर आया था। उसी गांव में पीड़िता का भी घर है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा जा रहा है।  जबकि युवक को स्थानीय अस्पताल में ले जाकर मेडिकल जांच कराया गया और उसे जेल भेज दिया गया।