logo

घर के पास खड़ा था युवक, अज्ञात ने चाकू से गोदकर मार डाला; जांच में जुटी पुलिस

a682.jpeg

बेेंगाबाद (गिरिडीह): 

गिरिडीह में मंगलवार देर रात चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जितेंद्र गोस्वामी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम जितेंद्र अपने घर से कुछ दूर खड़ा था तभी किसी अज्ञात शक्स ने उसे चाकू मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। किसी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो जितेंद्र को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।

 

मृतक के पिता ने बताया आरोपी का नाम
बताया जाता है कि मृतक के पिता ने पुलिस को आरोपी का नाम बताया है लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।