logo

मानगो में युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, सूझबूझ से बची जान, आरोपी गिरफ्तार

jbhdlgierth.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। घटना कपाली निवासी राजन खान के साथ जवाहर नगर रोड नंबर-12 के पास घाटी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजन खान रविवार रात करीब 9.30 बजे करलोस जैस्मिन फ्लैट स्थित अपने मित्र शारिक के घर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार पार्क कर बाहर कदम रखा, वहां पहले से मौजूद मो. नइम तलवार लहराते हुए उनके सामने आ गया।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी नशे की हालत में था और बिना किसी उकसावे के उस पर हमला कर दिया। उसने लगातार 20 से 25 बार वार करने की कोशिश की। हालांकि, राजन खान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत कार में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद राजन खान ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मो. नइम को गिरफ्तार कर थाना ले आई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी से पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और उसकी गतिविधियों से लोग पहले से परेशान थे।

 

Tags - Mango Azadnagar attack case Attempt to murder Jharkhand Azadnagar police case Sword attack survivor India Accused arrested Jharkhand crime Violent crime Jamshedpur Late night attack Jharkhand