द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने हैदराबाद में अपने रूम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या का लाइव वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह खुर्द गांव निवासी शुकुल रजवार (20) के रूप में हुई है। उसने हैदराबाद में अपने रूम पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने किसी के साथ वीडियो कॉल के दौरान इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुकुल रजवार करीब 20 दिन पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले में मजदूरी करने हैदराबाद गया था। उसकी शादी आगामी 25 अप्रैल को चौबे मझिगवां में तय थी। घर में शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच इस खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। इधर घटना के बाद हैदराबाद पुलिस और गढ़वा पुलिस दोनों जाँच मे जुट गई है।
.jpeg)