logo

चलती ट्रेन से गिरा युवक, मनोहरपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत

accident42.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के पास बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मनोहरपुर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। आशंका है कि वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान झपकी आने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मौके से जीआरपी ने मृतक का मोबाइल फोन, हेडफोन, चार्जर और कुछ नकद रुपये बरामद किये हैं। पुलिस मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 
घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे परिचालन भी प्रभावित रहा। राउरकेला-टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Tags - Manoharpur Railway StationTrain_AccidentWest_SinghbhumGRP_InvestigationRailway_News