द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र के चोरका खाड़ के पास नेतरहाट से लौट रहे पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस भीषण हादसे में बड़कागांव निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
