द फॉलोअप डेस्क
बड़कागांव और केरेडारी अंचल में रैयतों और एनटीपीसी के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। ताज़ा मामला केरेडारी प्रखंड के ज़ोरदाग गांव का है, जहां बीती रात पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू के आवास के सामने सड़क पर अचानक बाउंड्री वॉल का निर्माण कर दिया गया।.jpeg)
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनटीपीसी द्वारा कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए अब तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। मजबूरी में भारी वाहनों का संचालन लगातार आम ग्रामीण सड़क से किया जा रहा है, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और भारी वाहनों की आवाजाही से धूल, कंपन और शोर के कारण ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।.jpg)
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बनाई गई बाउंड्री वॉल किसके आदेश पर और किसने बनवाई, इसकी जानकारी अब तक किसी को नहीं है। न तो प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही एनटीपीसी ने इस निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। इधर बाउंड्री वॉल के निर्माण के बाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बाधित हो गई है। एनटीपीसी की भारी गाड़ियां सड़क पर लंबी कतार में खड़ी नजर आ रही हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
फिलहाल सवाल यह उठ रहा है कि बाउंड्री वॉल का निर्माण वैध है या अवैध, और क्या यह रैयतों के आक्रोश का नतीजा है या किसी साजिश का हिस्सा। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और एनटीपीसी के अगले कदम पर टिकी हैं, क्योंकि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो यह विवाद और गंभीर रूप ले सकता है।