logo

घर का कामकाज निपटाने के दौरान सांप ने डंस लिया, इलाज के दौरान आदिवासी महिला की मौत

a2031.jpg

गोपालपुर/जामताड़ा:

​जामताड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत दूध कैबरा फुटबॉल मैदान के समीप एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घर में काम करने के दौरान सांप के काटने से एक 55 वर्षीय आदिवासी महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान संजलि किस्कू के रूप में हुई है।

काम करने के दौरान हाथ में डस लिया
​मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 11:00 बजे संजलि किस्कू अपने घर का कामकाज निपटा रही थी। इसी बीच अचानक एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के काटते ही बुजुर्ग महिला दर्द से चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा ले गए।
​अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने त्वरित जांच की, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़  दिया। इस दुखद घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​एक साल पहले ही हुआ था पति का निधन
परिजनों ने बताया कि यह परिवार पहले से ही काफी दुखों से गुजर रहा है। महज 1 साल पूर्व ही मृतका के पति की भी एक गंभीर बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। अब घर की मुखिया संजलि किस्कू की इस तरह अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।

Tags - Jharkhand NewsTrible SnakebiteSnakebite DeathWomen Dies by Snakebite