रांची:
शुक्रवार की शाम को 7 बजे रांची में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में, राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने की खबर ऐसे समय में आई है जब आज ही सीएम हेमंत की अध्यक्षता में हुई झारखंड मुक्ति मोर्चा की उच्चस्तरीय बैठक में ऐसे संकेत मिले हैं कि पार्टी राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार शाम को ही राज्यसभा की एक सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है।
