द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले के मिहिजाम में गुरुवार को एक बार फिर आगलगी की घटना हुई, जिसमें हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। यह घटना मिहिजाम शहर के वार्ड संख्या 1, कृष्णानगर मुहल्ला में शंकर यादव के घर में घटी। सूचना मिलते ही मुहल्ले के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इसके बाद मिहिजाम पुलिस को भी सूचित किया गया, जो मौके पर पहुंची। साथ ही, अग्निशमन विभाग चित्तरंजन को भी सूचना दी गई, और वहां से एक दमकल गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। आग कैसे लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में आने से शंकर यादव के घर में रखा बिछाली पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इस संबंध में मनोज कुमार यादव ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे तीन कर्मियों ने मवेशियों के खाने के लिए बिछाली रखी थी, उसी दौरान यह आगलगी हुई।
