logo

जमशेदपुर : गैस सिलेंडर फटने से होटल में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारी झुलसे

गैस सिलेंडर फटने से होटल में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारी झुलसे

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के मानगो मुंशी मोहल्ला के एक होटल में दो गैस सिलेंडर के फटने के बाद आग लग गयी। इस घटना में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। 
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुट गए, लेकिन तब तक आग काफी विकराल रुप ले चुका था। बताया जा रहा है कि सारे कर्मचारी दुकान में आराम कर रहे थे। इसी बीच अचानक से खाना बनाने वाला दो रसोई गैस फट गया। जिसके बाद तेज आवाज के साथ दीवार गिर गयी और होटल में आग लग गयी। जिससे पास में मौजूद होटल के दो कर्मचारी घायल हो गए।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jharkhand update jmashedpur news jamshedpur latest news