द फॉलोअप डेस्क, रांची:
Jharkhand News: रांची में युवक ने दोहरे हत्याकांड (Ranchi Double Murder) को अंजाम दिया है। सावन बिरहोर ने आपसी रंजिश में पत्नी और सास पर रॉड से जानलेवा हमला किया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाग गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया है। वारदात रांची के टाटीसिलवे थानाक्षेत्र अंतर्गत पुराना चतरा की है। बताया जाता है कि युवक ने आपसी विवाद के बाद इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया।
