logo

रांची DC मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कई समस्याओं का त्वरित समाधान

sr57.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुर्गा पूजा के बाद आयोजित जनता दरबार में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के समक्ष सोमवार को बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस अवसर पर अधिकतर शिकायतें ग्रामीण इलाकों से आईं, जिनकी समस्याओं को पहले प्राथमिकता दी गई। जनता दरबार में एक महिला ने सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। उपायुक्त ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। जांच में यह पाया गया कि महिला की पेंशन स्वीकृत थी और बैंक खाते में राशि भी आई थी, लेकिन KYC अपडेट न होने के कारण निकासी में समस्या आ रही थी। उपायुक्त ने संबंधित बैंक को DBT चालू करने का निर्देश दिया।
रांची के डोरंडा निवासी एक बुजुर्ग अपने बेटों द्वारा जमीन से बेदखल किए जाने की शिकायत लेकर जनता दरबार पहुंचे। बुजुर्ग ने अपनी आपबीती उपायुक्त के समक्ष रखी। उपायुक्त ने सिटी एसपी और संबंधित अंचल अधिकारी को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि संबंधित कई शिकायतें भी आईं, जिनमें दाखिल-खारिज, सीमांकन, दोहरी जमाबंदी, अवैध कब्जा और पंजी-2 में सुधार जैसे मामले शामिल थे। उपायुक्त ने प्रत्येक मामले के दस्तावेजों की जांच की और संबंधित अंचल अधिकारियों से फोन पर बात करके त्वरित समाधान का निर्देश दिया। राहे अंचल के निवासी धनंजय महतो ने अपनी खरीदी गई जमीन के प्लॉट नंबर में सुधार हेतु आवेदन दिया, जिसे उपायुक्त ने तत्काल हल किया।
जनता दरबार में अवैध कब्जे से संबंधित कई शिकायतें भी आईं। बुंडू अंचल के एक खतियानी रैयत ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिसे उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी खतियानी रैयत को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के सभी अंचल कार्यालयों में हर मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मचारी जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
जनता दरबार में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से संबंधित शिकायतें भी आईं, जिनके समाधान के लिए उपायुक्त ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची को निर्देशित किया। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोग प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सीधा और शीघ्र प्राप्त कर सकें।


 

Tags - latest Ranchi DC Janta Darbar News Ranchi DC Janta Darbar News updates latest Ranchi DC Janta Darbar News in Hindi latest Jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand News updates latest updates Jharkhand latest Ranchi DC Janta