logo

सो रहा था परिवार, ढह गया आशियाना; जिंदगी–मौत के बीच झूल रहे 2 लोग

coll.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा प्रखंड क्षेत्र के जीमा पंचायत के टिको बंडा टोली गांव में रविवार अहले सुबह बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल गहरी नींद में सो रहे एक परिवार के खपरैल मकान का छप्पर और दीवार गिर गया। जिससे सभी लोग छप्पर और दीवार में दब गए। घर में सो रहे लोगों की संख्या 5 थी। मलबे के नीचे दबे एक युवक ने शोर मचाया तो  आसपास के ग्रामीण पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को कुडू सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो को रांची रिम्स और तीन को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया। दो की हालत नाजुक है। घटना की सुचना के बाद बीडीओ मनोरंजन कुमार और मुखिया द्रोपति देवी मौके पर पहुंचे।  


परिवार आर्थिक कमी से जूझ रहा 
घटना के वक्त परिवार के मुखिया बोधना मुंडा, पत्नी बंधईन मुंडा, बेटा छोटू मुंडा, बेटी छोटी कुमारी और उमेश मुंडा सो रहे थे। इसी बीच रविवार की अहले सुबह मकान की छप्पर और दोनों तरफ की दीवार सो रहे परिवार के ऊपर गिर गई। इस घटना में सभी लोग मकान में दब गए। किसी तरह छोटू मुंडा बाहर निकला और शोर मचाने लगा। यह परिवार आर्थिक कमी से जूझ रहा है। पैसे की कमी के कारण इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा है। घटना के बाद पूरा परिवार बेघर हो गया है। बीडीओ मनोरंजन कुमार ने तत्काल सहायता के रूप में अनाज और घर के लिए सरकारी भवन की खोज शुरू कर दिया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N