logo

हादसा : तेज रफ्तार की वजह से बेकाबू ट्रक बोलेरो में पलटा, 8 की मौत

ramgadh.jpg

रामगढ़ः
रामगढ़ में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं।  बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रेलर ने 6 गाड़ियों में टक्कर मार दी। घटना मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे  हुई है। 6 लोग घायल है जिनको रिम्स रेफर कर दिया गया है। 


मुख्य सड़क जाम 
घटना के बाद रांची – रामगढ फोर लाइन सड़क पूरी तरह जाम है।  मौके पर रामगढ पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य मे जुटे हुए है। रांची के तरफ से आ रहे ट्रेलर कि अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित हो गया और 6 गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। राहत कार्य के लिए  5 क्रेन गाड़ियां बुलाई गई है। कई लोगों के दबे होने की भी सूचना है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। 


सीसीटीवी फुटेज घटना रिकॉर्ड
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसा कितना भीषण हुआ है। अनियंत्रित ट्रक काफी दूर से ही तेजी में आई और कई गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। जब तक किसी को कुछ समझ में आता तब तक कई गाड़ियां तहस-नहस हो चुकी थी। फिलहाल घायलों को रांची भेजने की तैयारी हो रही है।