logo

Farmers movement : किसानों का जत्था कल दिल्ली कूच करेगा, बढ़ाई गयी शंभू बॉर्डर की सुरक्षा; ड्रोन से रखी जा रही नजर 

kisan007.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर आज कहा कि 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा। इस घोषणा के बाद दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है, जहां किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच मीडिया को संबोधित करते हुए शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "किसानों के साथ क्रूरता क्यों की जा रही है?। पूरी स्थिति का संज्ञान लेते हुए कल दोपहर 12 बजे 101 लोगों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा। हमारी भूख हड़ताल 12वें दिन में प्रवेश कर गई है।

 
बता दें कि हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।  किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, किसान सरकार से बातचीत का इंतजार करेंगे, अन्यथा 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच करेगा। कहा कि MSP की कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर 101 किसानों का जत्था हरियाणा सरकार की ओर से लगाई गई रोक को पार नहीं कर पाया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन इसकी पहल केंद्र सरकार को करनी होगी।
एक अन्य खबर के अनुसार, पंधेर ने कहा, मुझे लगता है PM उपराष्ट्रपति की बात भी नहीं मान रहे है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर बोले- मोदी सरकार घमंडी हो चुकी है। वो कॉर्पोरेट के एजेंडे पर चल रही है। फिलहाल शंभू बॉर्डर पर किसान जमे हुए हैं। 


 

Tags - Farmers movement National News National News Update National News live Country News